फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Roadways employees to go on strike on the 5th

Palwal News: 5-6 को हड़ताल करेंगे रोडवेज कर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees to go on strike on the 5th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 4 नवंबर तक कर्मचारियों की लंबित मांगें पूरी नहीं हुईं तो 5 और 6 नवंबर को दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए, बृहस्पतिवार को हरियाणा कर्मचारी सांझा मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिला प्रधान सत्येन पाल की अगुवाई में हड़ताल से पहले मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन रोडवेज महाप्रबंधक को सौंपा है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्येन पाल ने बताया कि 18 सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और परिवहन मंत्री अनिल विज के साथ सांझा मोर्चा की बैठक हुई थी। बैठक में उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को स्वीकार कर एक महीने के भीतर लागू करने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद मांगें पूरी नहीं की गईं। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। सांझा मोर्चा ने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर,मांग की है कि निर्धारित समय तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की 15 प्रमुख मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इनमें वेतनमान बढ़ाने, रिक्त पदों पर भर्ती करने, पदोन्नति देने, पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, अर्जित अवकाश और धुलाई भत्ता बहाल करने, जोखिम भत्ता देने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और ओवरटाइम का भुगतान करने जैसी मांगें शामिल हैं। कर्मचारियों ने सरकार से मांगों को जल्द लागू करने की अपील की। इस दौरान , यादराम, अनिल, चंद्रपाल अत्री, बलजीत दलाल, परमजीत नेहरा और सतीश सैनी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed