{"_id":"6a8205083bf1dbece2067fe4","slug":"bjp-gets-new-district-in-charge-palwal-news-c-25-1-mwt1001-114595-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: भाजपा को मिला नया जिला प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: भाजपा को मिला नया जिला प्रभारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। भाजपा नूंह के नए जिला प्रभारी के रूप में पलवल के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला ने रविवार को जिला कार्यालय झिर कमल में कार्यक्रम के दौरान पदभार संभाल लिया। वहीं, छह वर्षों से जिले के प्रभारी रहे समय सिंह भाटी को कार्यकर्ताओं ने विदाई दी। कार्यक्रम में जिले के सभी 13 मंडलों से भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं, गुलदस्ते, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद मंगला ने कहा कि नूंह जिले में संगठन को मजबूत करने की काफी संभावनाएं हैं। जल्द ही शक्ति केंद्र स्तर पर बैठकों का दौर शुरू किया जाएगा। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह लगातार नूंह जिले का प्रवास करेंगे और प्रत्येक कार्यकर्ता से व्यक्तिगत रूप से मिलने का प्रयास करेंगे। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को अभी से रणनीति तैयार करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने नए प्रभारी का स्वागत करते हुए कहा कि दीपक मंगला के अनुभव और मार्गदर्शन से जिले में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मंगला लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और पार्टी की कार्यप्रणाली को गहराई से समझते हैं। वहीं, समय सिंह भाटी के छह वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में जिला महामंत्री हेमराज शर्मा व रमेश कुमार, मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी, आईटी प्रमुख मनीष गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, नूंह नगर परिषद चेयरमैन संजय मनोचा, फिरोजपुर झिरका नगर पालिका चेयरमैन मनीष जैन, जान मोहम्मद, पूर्व विधायक आजाद मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।