फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Accused arrested with stolen bike.

Palwal News: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with stolen bike.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिनगवां। आजाद नगर में पुलिस नाकाबंदी के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर बाइक मोड़ने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। एएसआई नवीन कुमार के मुताबिक वो पुलिस टीम के साथ गश्त और अपराध जांच के लिए आजाद नगर में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि औथा निवासी हय्यूल चोरी की मोटरसाइकिल लेकर तेड रोड से रहपुआ रोड की ओर आएगा। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की। कुछ देर बाद एक युवक स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने बाइक रोककर वापस लौटने का प्रयास किया, जिसे पुलिस कर्मचारियों ने काबू कर लिया। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी और आरोपी कोई कागजात पेश नहीं कर सका। जांच में बाइक फरीदाबाद के मुजेसर थाने में दर्ज चोरी के मामले की निकली। जांच अधिकारी एचसी दीपक ने बताया कि पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed