फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Deliberations held on social unity and organization

Palwal News: सामाजिक एकता और संगठन पर हुआ मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Deliberations held on social unity and organization
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। ब्राह्मण धर्मशाला में रविवार को ब्राह्मण समाज की पंचायत आयोजित हुई। इसमें सामाजिक एकता मजबूत करने, कुरीतियों को दूर करने और युवाओं की सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई। पंचायत में छह सितंबर को मंडकौला में होने वाली महापंचायत में ब्राह्मण समाज की ओर से सहयोग करने का निर्णय लिया गया। जिला ब्राह्मण सभा द्वारा पिछले तीन वर्षों में किए गए सामाजिक एवं जनहित के कार्यों की समीक्षा कर आगामी योजनाओं पर भी विचार किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर कार्य करना जरूरी है। पंचायत की अध्यक्षता शंभू पहलवान ने की, जबकि संयोजन अनूप पाराशर ने किया। इस दौरान जिला ब्राह्मण सभा के प्रधान विनोद शर्मा, पलवल ब्राह्मण सभा के प्रधान अमन भारद्वाज, तूहीराम भारद्वाज, सुशील शर्मा काले, सुभाष शर्मा, आजाद पाठक, राहुल दीक्षित, सतीश नंबरदार और कपिल नंबरदार बाता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed