सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Body of young man found hanging in under-construction house

Palwal News: निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Body of young man found hanging in under-construction house
पोस्टमार्टम हाऊस के बाहर खडे़ परिजन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह। शहर के वार्ड नंबर-2 में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक 45 वर्षीय युवक का शव एक निर्माणाधीन मकान में जंगले से रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। वहीं, सूचना पाकर थाना शहर नूंह पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान सहाबु, पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी वार्ड नंबर-2, नूंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सहाबु बुधवार तड़के पांच बजे नमाज पढ़ने के लिए घर से निकला था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाश के दौरान सहाबु का शव वार्ड में स्थित एक निर्माणाधीन मकान में जंगले से रस्सी के सहारे लटका मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मृतक दो दिन पहले ही 160 दिन की तब्लीगी जमात से अपने घर लौटा था। वह पेशे से राजमिस्त्री का काम करता था। शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed