{"_id":"6a7a2630db92aed7290db51f","slug":"btech-student-dies-under-suspicious-circumstances-palwal-news-c-24-1-pal1005-126867-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: संदिग्ध हालात में बी-टेक के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: संदिग्ध हालात में बी-टेक के छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल।
सदर थाना क्षेत्र के बामनीखेड़ा गांव में किराये पर रहकर बी-टेक की पढ़ाई कर रहे 19 वर्षीय छात्र की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बिहार के जुमई निवासी संदीप जिले के एक निजी कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग के तीसरे सेमेस्टर में पढ़ रहा था और कुछ अन्य छात्रों के साथ किराये के कमरे में रहता था।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात संदीप कमरे से बाहर बालकनी में गया था। वहां टहलते समय वह अचानक फर्श पर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि बालकनी के फर्श पर पानी फैला हुआ था। साथी छात्रों ने उसे संभाला और तत्काल जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सदर थाना प्रभारी हरि किशन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। जांच के मुताबिक, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि छात्र की मौत गिरने से सिर में लगी चोट के कारण हुई या उसे अचानक हृदय संबंधी समस्या हुई। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस ने परिजनों व साथियों के बयान दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद