{"_id":"6a7a26c26ba0e62e2c04970e","slug":"palwal-with-a-population-of-25-lakh-lacks-adequate-parking-facilities-palwal-news-c-24-1-pal1008-126887-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ढाई लाख की आबादी वाले पलवल में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ढाई लाख की आबादी वाले पलवल में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं, कई जगहों पर यातायात व्यवस्था होती है प्रभावित
हेमंत शर्मा
पलवल। ढाई लाख से अधिक आबादी वाले पलवल शहर में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में जिला सचिवालय सहित अन्य सरकारी विभागों के चलते शहरी ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों का भी दबाव रहता है।
हर साल वाहनों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन शहर में एक भी सरकारी पार्किंग नहीं होने से लोगों को सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं। इससे कई जगहों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं, सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण कई बार वाहनों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा भी बना रहता है।
मीनार गेट बाजार के पास डाकघर के समीप नगर परिषद की जमीन पर कुछ वाहनों के खड़े होने की जगह है, लेकिन स्थानीय दुकानदार सुबह ही यहां अपने वाहन खड़े कर देते हैं। इसके बाद बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों को वाहन खड़ा करने की जगह नहीं मिलती। मजबूरी में ग्राहक सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे बाजार में यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।
विज्ञापन
आगरा चौक से कमेटी चौक तक पार्किंग की समस्या
आगरा चौक से लेकर कमेटी चौक तक रोजाना सैकड़ों लोग खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए पहुंचते हैं। इस मार्ग पर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ते हैं। इससे मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है और जाम की स्थिति बनती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार सड़क पर खड़े वाहनों को दूसरे वाहन टक्कर मार देते हैं, जिससे वाहन मालिकों को नुकसान उठाना पड़ता है।
आपात स्थिति में फंसते हैं अस्पताल और दमकल के वाहन
इस मार्ग पर जिला नागरिक अस्पताल, सिटी थाना और अग्निशमन विभाग का कार्यालय भी स्थित है। सड़क पर खड़े वाहनों के कारण जाम लगने पर आपात स्थिति में अस्पताल, पुलिस और दमकल विभाग के वाहनों को भी रास्ते में रुकना पड़ता है। इससे दुर्घटना या आगजनी की सूचना पर घटनास्थल तक पहुंचने में देरी होने की आशंका बनी रहती है।
सरिये की दुकानों के बाहर खड़े वाहनों से भी जाम
मीनार गेट बाजार से कमेटी चौक के रास्ते में कई सरिये की दुकानें हैं। दुकानों पर सामान लेकर आने वाले बड़े वाहनों के सड़क पर खड़े होने से मार्ग संकरा हो जाता है, जिससे यहां भी कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।
इन जगहों पर लगता है सबसे ज्यादा जाम
पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण शहर के बस अड्डा, किठवाड़ी चौक, रसूलपुर, आगरा चौक, कमेटी चौक, मीनार गेट, सोहना रोड, कैंप बाजार और मुख्य बाजार में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।
बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। पार्किंग की जगह नहीं मिलने के कारण सड़क किनारे वाहन खड़ा करना मजबूरी बन जाता है।
- कन्हैया
सुबह से ही पार्किंग की जगहों पर वाहन खड़े हो जाते हैं। ग्राहकों के वाहन खड़े करने के लिए जगह नहीं बचती, जिसके कारण उन्हें सड़क पर वाहन खड़ा करना पड़ता है।
- मंगल
सड़क पर वाहन खड़े होने से रास्ता संकरा हो जाता है। आम दिनों में भी जाम की स्थिति बनी रहती है और लोगों को काफी देर तक फंसे रहना पड़ता है।
- डब्बू
पार्किंग की उचित व्यवस्था हो तो लोग सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करेंगे। इससे बाजार में जाम की समस्या भी काफी हद तक कम हो सकती है।
- शेट्टी
शहर में पार्किंग की समस्या विभाग के संज्ञान में है। विभाग की ओर से मुख्यालय को मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- मनीषा शर्मा, डीएमसी
सड़क पर जाम होने के कारण कई बार दमकल विभाग की गाड़ियों को हादसे या आगजनी की सूचना वाले स्थान तक पहुंचने में देरी हो जाती है। इसके चलते विभाग का रिस्पॉन्स टाइम बढ़ जाता है।
-- राकेश कुमार, फायर स्टेशन अधिकारी