सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Chief Minister Cup: Mewat beats Palwal 29-22 in Kabaddi

मुख्यमंत्री कप : मेवात ने पलवल को कबड्डी में 29-22 से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Cup: Mewat beats Palwal 29-22 in Kabaddi
विज्ञापन
Trending Videos


रोमांचक मुकाबलों से भरा रहा दूसरा दिन, टीमों ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल।
नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन कबड्डी और खो-खो के सीनियर वर्ग के लड़के व लड़कियों के मुकाबले रोमांचक रहे। प्रदेश भर से 1096 खिलाड़ी, जिनमें 598 लड़के और 498 लड़कियां भाग ले रही हैं, अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
नगराधीश प्रीति रावत मंगलवार को प्रतियोगिताओं का दौरा कर खिलाड़ियों का परिचय लिया। इसके बाद टॉस करवाकर मुकाबलों की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह कप प्रदेश में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को मंच देने की राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है। इस प्रकार के आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देते हैं। दूसरे दिन राज्य स्तरीय मुकाबलों में रोमांचक लीग और प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी के मुकाबलों में महेंद्रगढ़ ने करनाल को 28-26, हिसार ने रोहतक को 30-27 और मेवात ने पलवल को 29-22 से हराया। पुरुष वर्ग में रेवाड़ी, एमएनएसएस (राई), महेंद्रगढ़, जींद, झज्जर और सोनीपत की टीमों ने प्री-क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। महिला मुकाबलों में पंचकुला ने यमुनानगर को 35-22, करनाल ने हिसार को 48-36 और रेवाड़ी ने सिरसा को 35-25 से हराया। कई मैचों में वॉकओवर भी हुआ। वहीं, खो-खो प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में सोनीपत, हिसार, रोहतक, कुरुक्षेत्र, कैथल, फतेहाबाद, जींद एवं पानीपत की टीमों ने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। महिला वर्ग में सोनीपत, हिसार, रोहतक, कुरुक्षेत्र, कैथल, झज्जर, जींद एवं पानीपत की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अगले चरण में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का परिचय दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article