{"_id":"6a74e919d134fefc2e0c3c40","slug":"cia-nabs-youth-running-a-betting-racket-palwal-news-c-24-1-pal1008-126728-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सट्टा खिलाते युवक को सीआईए ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सट्टा खिलाते युवक को सीआईए ने दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। सीआईए स्टाफ होडल ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए त्यागी मंदिर के पास सट्टा खिलाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन और 3,970 रुपये की नकदी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्राइम ब्रांच होडल प्रभारी अमित कुमार के अनुसार सीआईए की टीम बुधवार को गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गऊशाला मार्केट, नया नगला रोड़ निवासी दीपचंद त्यागी मंदिर के पास सट्टा खिलाने का काम कर रहा है। पुलिस ने एक कर्मचारी को फर्जी ग्राहक बनाकर 20 रुपये का दांव लगवाया। तय इशारा मिलते ही टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। संवाद