फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Rs 4.24 lakh and DVR stolen after breaking shop window

Palwal News: दुकान की खिड़की तोड़कर 4.24 लाख रुपये और डीवीआर चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Rs 4.24 lakh and DVR stolen after breaking shop window
पलवल।
विज्ञापन

हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव लीखी में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर 4 लाख 24 हजार रुपये की नकदी और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर चोरी कर ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


गांव लीखी निवासी सतदेव ने शिकायत में बताया कि वह मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे अपनी भांजी की बेटी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए फरीदाबाद गया था। रात करीब 11:30 बजे घर लौटने पर दुकान की खिड़की टूटी मिली। अंदर जाकर देखा तो दुकान के गल्ले से 15 हजार रुपये, पत्नी की अलमारी से 9 हजार रुपये और लकड़ी की अलमारी में रखे चार लाख रुपये गायब थे। चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। घटना की सूचना तुरंत डायल-112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हसनपुर थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैंमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed