सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Deaths of six youths and an elderly woman

जिले में सड़क हादसों का कहर : छह युवकों और बुजुर्ग महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Deaths of six youths and an elderly woman
अस्पताल की मोर्चरी के बाहर खड़े मृतक नरेंद्र के परिजन। संवाद
विज्ञापन
सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कर रही जांच, कई मामलों में लापरवाही के कारण हुआ हादसा




संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों ने सात परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसों में छह युवकों और बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।


दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत


सदर थाना क्षेत्र के टीकरी ब्राह्मण और रहराना गांव के बीच बुलेट और स्प्लेंडर की टक्कर में भमरौला जोगी के नरेंद्र और टीकरी ब्राह्मण के अलाउद्दीन की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बुलेट पर सवार अंसार और सहून हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलाउद्दीन के चाचा याकूब ने बताया कि अलाउद्दीन मजदूरी करता था। नल्हड़ मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में प्रारंभिक तौर पर बुलेट चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना गया है।
विज्ञापन



तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर



धतीर गांव के पास गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में धतीर गांव निवासी बाइक सवार मनोज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी मुरारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।


पैदल जा रहे युवक को कार ने मारी टक्कर



दीघौट गांव निवासी जगवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम को वह और उसका भाई रणवीर खेत से पैदल ही घर लौट रहे थे। जब वे अपने प्लाॅट के सामने पहुंचे तो हसनपुर की तरफ से बामनीखेड़ा की ओर जा रही कार ने रणवीर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रणवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



बस से टकराया ऑटो



होडल थाना क्षेत्र के गोढोता चौक पर एक ऑटो बस से टकरा गया। होडल की गढ़ी पट्टी के रहने वाले विष्णु ने बताया कि सोमवार की सुबह उनकी दादी गंगावती, बुआ धर्मवती व देवबती और उनकी नातिन सुरभि मानपुर से ऑटो में बैठकर गढ़ी होडल आ रही थीं। ऑटो के गोढोता चौक के पास पहुंचने पर आगे चल रही बस चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया। हादसे में ऑटो चालक समेत कई महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल उनकी दादी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।



अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत


थाना होडल क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक कुमार निवासी गांव पैंगलतू के रूप में हुई है। मृतक के भाई राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई गांव के एक मंदिर पर रहता था और कभी-कभी घर आता-जाता था। मंगलावर को सूचना मिली कि अज्ञात वाहन की टक्कर से अशोक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर राहुल गांव पहुंचा और बाद में जिले के सरकारी अस्पताल में रखे शव की पहचान अपने भाई के रूप में की।
खड़े ट्रॉला से बस टकराई
हथीन के कुंडली मानेसर एक्सप्रेसवे के टोल के निकट खड़े ट्राला में बस टकरा गई। इस हादसे में बस चालक की मौत हो गई। मण्डकौला चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। चालक की पहचान सीकर, राजस्थान के ठिकारिया निवासी बलराम सिंह के रूप में हुई है। वे बस को हरिद्वार से जयपुर ले जा रहे थे। मृतक के भाई चंद्रशेखर ने इस संबंध में हथीन थाना पुलिस को शिकायत दी है। मण्डकौला पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।



कोट



सभी मामलों की जांच की जा रही है। दोषी वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार एक बार फिर इन हादसों की बड़ी वजह बनकर सामने आई है। -साहिल ढिल्लों, डीएसपी मुख्यालय, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article