{"_id":"6a32ea11b636509e080f6994","slug":"drain-cleaning-begins-in-nagina-ahead-of-the-monsoon-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112897-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बरसात से पहले नगीना में नालों की सफाई हुई शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बरसात से पहले नगीना में नालों की सफाई हुई शुरु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। बरसात के मौसम को देखते हुए नगीना के मुख्य बाजार और गोरवाली चौक क्षेत्र में नालों की सफाई का कार्य कराया गया। लंबे समय से नालों में जमा गाद और कचरे के कारण जलभराव की आशंका बनी हुई थी। सफाई कार्य शुरू होने पर स्थानीय दुकानदारों और बाजारवासियों ने राहत की सांस ली तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) विशाल आजाद का आभार व्यक्त किया। बाजारवासियों ने बताया कि मुख्य बाजार और गोरवाली चौक के अधिकांश नालों की सफाई हो चुकी है, जिससे बरसात के दौरान पानी निकासी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। हालांकि माता मंदिर मार्ग की ओर स्थित नालों की सफाई अभी बाकी है। इसके अलावा नालों से निकाली गई कीचड़ और गंदगी तुरंत नहीं उठाए जाने से दुकानदारों तथा राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में बीडीपीओ विशाल आजाद ने कहा कि शेष स्थानों की सफाई भी जल्द पूरी कराई जाएगी तथा निकाली गई गंदगी को शीघ्र उठवा दिया जाएगा।