{"_id":"69f08ecd88731039ec0d9f6e","slug":"duped-a-businessman-of-rs-305-crore-palwal-news-c-24-1-pal1006-123721-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सात सप्ताह तक दी ट्रेनिंग, फिर जाल बुनकर व्यापारी से ठगे 3.05 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सात सप्ताह तक दी ट्रेनिंग, फिर जाल बुनकर व्यापारी से ठगे 3.05 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विक्रम सिंह ने साइबर क्राइम दर्ज कराई प्राथमिकी, जांच कर रही पुलिस
ठगों ने पीड़ित को अल्फा एलायंस आर्बिट्रेज ट्रेडिंग और वेल्थ क्लब जी-10 नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने सर्राफा व्यापारी से करीब 3.05 करोड़ रुपये ठग लिए। शहर निवासी विक्रम सिंह ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विक्रम सिंह को अज्ञात व्यक्ति ने अल्फा एलायंस आर्बिट्रेज ट्रेडिंग और वेल्थ क्लब जी-10 नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। इन ग्रुप को संचालित करने वाले लोग खुद को विदेशी संस्थागत निवेशक और शेयर बाजार विशेषज्ञ बताते थे। उन्होंने पीड़ित को सात सप्ताह का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया और मार्क सीएम नामक एप इंस्टॉल करवाया। इसी एप के माध्यम से निवेश और ट्रेडिंग कराई जाती थी।
300 प्रतिशत रिटर्न का दिया लालच
शुरुआत में ठगों ने छोटे-छोटे निवेश पर अच्छा मुनाफा दिखाकर भरोसा जीता। इसके बाद उन्होंने 10 प्रतिशत से लेकर 300 प्रतिशत तक रिटर्न का लालच देकर लगातार अधिक पैसा निवेश करने के लिए दबाव बनाया। जैसे-जैसे निवेश की राशि बढ़ती गई, पीड़ित को और अधिक लाभ दिखाया गया और उसे शार्क क्लब जी-10 जैसे अन्य ग्रुप में शामिल किया गया।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो ठगों ने पहले कैपिटल गेन टैक्स के नाम पर अतिरिक्त रकम जमा कराने को कहा। पीड़ित ने मना किया तो निकासी पूरी तरह रोक दी। इसके बाद आरोपियों ने संपर्क बंद कर दिया, जिसके बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ।
साइबर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर एसीपी गोडसे, परेश चौकसी, डॉ. राजीव सिंह, कमल नाथ अंचल, अंसारी अनीस, वरुण शाह, पारस पारीख, अंजलि मुर्मू, संदीप कुमार,बराखी गुप्ता, हिमांशु समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ये सभी व्हाट्सएप कॉल और अलग-अलग मोबाइल नंबरों के जरिए संपर्क में थे। पीड़ित ने पुलिस को संदिग्धों के मोबाइल नंबर, चैट स्क्रीनशॉट और बैंक लेनदेन से जुड़े दस्तावेज सौंप दिए हैं।
साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। बैंक खातों व डिजिटल ट्रेल के आधार पर जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X