{"_id":"69f08c9859a2d80f2c0a9a8b","slug":"shri-nanded-sahib-yatra-application-date-extended-till-30th-palwal-news-c-24-1-pal1006-123722-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री नांदेड़ साहिब यात्रा : 30 तक बढ़ी आवेदन तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री नांदेड़ साहिब यात्रा : 30 तक बढ़ी आवेदन तिथि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पांच मई को कुरुक्षेत्र जंक्शन से स्पेशल ट्रेन को करेंगे रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्री नांदेड़ साहिब की निशुल्क यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 30 अप्रैल कर दी है। योजना के माध्यम से बीपीएल परिवारों के वरिष्ठ नागरिकों को श्री नांदेड़ साहिब सहित अयोध्या, वाराणसी, अमृतसर, कटरा (वैष्णो देवी) और अजमेर शरीफ आदि की यात्रा कराई जाती है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि पात्र लाभार्थी सरल पोर्टल पर आवेदन करने के बाद जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय को भी सूचित करें।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पांच मई को कुरुक्षेत्र जंक्शन से श्री नांदेड़ साहिब के लिए स्पेशल ट्रेन को रवाना करेंगे। यात्रा के दौरान रहने, खाने और स्थानीय परिवहन की व्यवस्था सरकार करेगी। योजना के तहत आवेदन के लिए आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र, परिवार पहचान पत्र, स्वास्थ्य संबंधी स्वघोषणा और पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने का प्रमाण आवश्यक है।
60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक जीवनसाथी को मुफ्त साथ ले जा सकते हैं, जबकि अन्य व्यक्ति को भुगतान के आधार पर अनुमति दी जाएगी। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर योजना को लागू किया गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X