{"_id":"69f08f5c34927abd9503da2b","slug":"police-issued-challans-worth-rs-250-crore-palwal-news-c-24-1-pal1006-123724-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ऑपरेशन लगाम के तहत पुलिस ने काटे 2.50 करोड़ के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ऑपरेशन लगाम के तहत पुलिस ने काटे 2.50 करोड़ के चालान
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में रील बनाकर गुंडागर्दी करने और सड़कों पर मनमानी करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए ऑपरेशन लगाम शुरू किया है। डीएसपी ट्रैफिक मनोज वर्मा ने बताया कि 22 दिनों में पुलिस ने 9106 वाहनों के चालान किए हैं। इसके साथ ही विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने वाले 249 वाहनों को इम्पाउंड किया गया है। इन मामलों में करीब 2.50 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इनमें से 11.50 लाख रुपये की वसूली भी हो चुकी है। चालानों में ड्रिंक एंड ड्राइव, ब्लैक फिल्म, बिना नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और अवैध रेड-ब्लू लाइट जैसे मामले प्रमुख रूप से शामिल हैं।
पुलिस ने सोशल मीडिया से 150 से अधिक आपत्तिजनक पोस्ट हटवाईं
रोड पर मनमानी करने वालों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने स्वेट टीमों सहित कुल पांच स्पेशल टीमों का गठन किया है। वहीं, सोशल मीडिया पर गैंगस्टर प्रवृत्ति और हवाबाजी को रोकने के लिए एक विशेष सेल भी बनाया गया है। इस सेल ने अब तक 10 इंस्टाग्राम अकाउंट और 150 से अधिक आपत्तिजनक रील/पोस्ट हटवाए हैं। इसके साथ ही कई युवाओं की काउंसलिंग कर उन्हें ऐसे कंटेंट से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आमजन के सहयोग के लिए हेल्पलाइन नंबर 8813999612 और 8930202034 जारी किए हैं, जहां कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक रील या यातायात नियमों के उल्लंघन की सूचना दे सकता है। डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
