{"_id":"69f11e4198ace69f8501a01e","slug":"man-pulls-pnb-atm-with-car-steals-rs-439-lakh-palwal-news-c-24-1-pal1006-123717-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पीएनबी के एटीएम को कार से खींचा, 4.39 लाख ले उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पीएनबी के एटीएम को कार से खींचा, 4.39 लाख ले उड़े
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
औरंगाबाद में पांच बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे किनारे स्थित औरंगाबाद में पांच बदमाश शटर का ताला तोड़कर पीएनबी बैंक एटीएम को कार से बाहर खींचकर 4.39 लाख रुपये लेकर भाग गए। उनकी यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मुंडकटी थाना पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में बैंक प्रबंधन की तरफ से भी बड़ी चूक देखने को मिली है।
थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि गांव औरंगाबाद में पीएनबी बैंक के एटीएम को तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की गई। घटना स्थल पर पहुंचने के बाद बैंक मैनेजर पल्लव राज लोचन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जब वह सुबह 9 बजे गांव औरंगाबाद में पीएनबी शाखा पहुंचे तो एटीएम बूथ बाहर पड़ा हुआ था। सीसीटीवी फुटेज की जांच में दिखा कि रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात दो बजे टाटा नेक्सन कार सवार पांच बदमाश आए और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। एटीएम में लगे सीसीटीवी की फुटेज में रात में बदमाश वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं। बदमाशों की तलाश को लेकर टीम गठित कर दी गई है। थाना पुलिस लगातार नेशनल हाईवे के अलावा विभिन्न सड़क मार्गों पर गश्त पर थी।
बैंक मैनेजर ने बताया कि एटीएम बूथ पर काफी समय से कोई सुरक्षा गार्ड की तैनाती नहीं की गई थी।

कमेंट
कमेंट X