{"_id":"69f11e242d22f571170f31b2","slug":"fir-against-both-postal-assistant-and-postman-in-a-fight-palwal-news-c-24-1-pal1006-123729-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: डाक सहायक व पोस्टमैन के बीच हुए झगड़े में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: डाक सहायक व पोस्टमैन के बीच हुए झगड़े में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडी में स्थित डाकखाने में 20 अप्रैल को हुआ था झगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। शहर की अनाज मंडी स्थित डाकखाने में डाक सहायक व पोस्टमैन के बीच 20 अप्रैल को हुए झगड़े में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने डाक सहायक की शिकायत पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है, जबकि पोस्टमैन की शिकायत पर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर एससी/एसटी मामल की जांच डीएसपी होडल को भेज दी हैं।
जांच अधिकारी एएसआई सुभाष ने बताया की होडल डाकघर में तैनात डाक सहायक अरुण निवासी झज्जर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अप्रैल को साढ़े नौ बजे है अपने कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान कार्यालय में तैनात पोस्टमैन कर्मचारी धर्मवीर ने उसके साथ गाली गलौज कर सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश शुरू कर मारपीट कर घायल कर दिया। जब वह पुलिस थाने से मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल जा रहा था तो उसने उसे जान से मारने की कोशिश की।
वहीं, पोस्टमैन धर्मवीर ने अपनी शिकायत में डाक सहायक अरुण पर आरोप लगाया कि लोग स्पीड पोस्ट करवाने के लिए आ रहे थे, लेकिन उसने लोगों को एक घंटे बाद आने को कहा। जब उसने अरुण कुमार को लोगों को नंबर देने को कहा तो वह तैश में आ गया और उसे दूसरे कमरे में बुलाकर जातिसूचक गाली दी। इसके अलावा मारपीट कर जान से मारने की कोशिश भी की।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X