सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Storm causes breakdown in feeders, power supply affected

Palwal News: आंधी से फीडरों में ब्रेकडाउन, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Storm causes breakdown in feeders, power supply affected
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


हथीन। सोमवार की रात्रि को आई सामान्य आंधी से इलाके की लगभग पांच लाख आबादी की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। स्थिति यह है कि इलाके के अधिकतर बिजली फीडर ब्रेकडाउन हो गए हैं। बिजली निगम का स्टाफ पिछले 12 घंटे से सप्लाई को ठीक करने के प्रयास में जुटा हुआ है, इसके बावजूद आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई है। हथीन शहर की सप्लाई पूरी तरह से बंद पड़ी है।
पता चला है कि पावर हाउस में सीटी जल गई थी। अब जो नई सीटी लगाई गई है, उसकी क्षमता कम है, जिसके कारण लोड बढ़ने पर बिजली ट्रिप हो जाती है। हथीन शहर एवं आसपास के जुड़े अन्य गांवों की सप्लाई भी प्रभावित हो गई है। हालात यह हैं कि शहर के सभी 14 वार्डों में बिजली सप्लाई अव्यवस्थित बनी हुई है। हर दस मिनट में बिजली आती है और एक-दो मिनट में ट्रिप होकर चली जाती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक सुरेंद्र ने बताया कि बिजली स्टाफ नियमित बिजली सप्लाई कराने में विफल रहा है। बिजली निगम के एसडीओ जसवीर बैनीवाल ने बताया कि स्टाफ दिन-रात काम में जुटा हुआ है और शीघ्र ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed