{"_id":"6a5bc9ef397ee5407b00c608","slug":"fake-ambulance-created-to-dodge-police-59-cartons-of-liquor-seized-palwal-news-c-24-1-pal1005-126105-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पुलिस को चकमा देने के लिए बनाई फर्जी एंबुलेंस, शराब की 59 पेटियां जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पुलिस को चकमा देने के लिए बनाई फर्जी एंबुलेंस, शराब की 59 पेटियां जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी पर लगा रखी थी लाल-नीली बत्ती, झज्जर व पानीपत के दो तस्कर गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गाड़ी पर लाल-नीली बत्ती लगाकर उसे एंबुलेंस जैसा बना रखा था, ताकि रास्ते में पुलिस जांच से बचा जा सके। पुलिस ने 59 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है।
सीआईए पलवल प्रभारी जगमिंदर के अनुसार, सीआईए स्टाफ की टीम शुक्रवार रात करीब 10:40 बजे केएमपी एक्सप्रेसवे पर पलवल-नूंह मार्ग की ओर गश्त पर थी। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि एक फर्जी एंबुलेंस में अवैध अंग्रेजी शराब भरकर राजस्थान के कोटा की ओर ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने नाकाबंदी कर दी।
कुछ देर बाद एक एंबुलेंस पलवल की ओर से आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन को नाकाबंदी से करीब 50 मीटर पहले ही रोक दिया। टीम ने चालक और हेल्पर को हिरासत में लेकर एंबुलेंस की तलाशी ली। जांच के दौरान एंबुलेंस के अंदर सीटों के नीचे और अन्य हिस्सों में शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं।
विज्ञापन
पूछताछ में चालक की पहचान दीपक निवासी बादली, जिला झज्जर और हेल्पर की पहचान सलीम निवासी रामनगर कॉलोनी, पानीपत के रूप में हुई। पुलिस ने आबकारी विभाग को मौके पर सूचना दी। गिनती करने पर वाहन से 43 पेटी मैकडॉवेल नंबर-1 और 16 पेटी रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब बरामद हुई। कुल 59 पेटियों में से प्रत्येक ब्रांड की एक-एक बोतल नमूने के रूप में अलग निकालकर शेष शराब और गाड़ी को जब्त कर लिया गया। पूरी कार्रवाई की ई-साक्ष्य के तहत वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।
सदर थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि आरोपी शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध परमिट या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उनका कहना है कि पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि फर्जी एंबुलेंस तैयार करने और शराब तस्करी के इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।