फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Theft worth lakhs of rupees from army personnel's house revealed, main accused arrested

Palwal News: सैन्यकर्मी के मकान में लाखों की चोरी का खुलासा, मुख्यारोपी धरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs of rupees from army personnel's house revealed, main accused arrested
जेवरात बेचकर मिली नकदी और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल। सीआईए स्टाफ पलवल ने सैनिक के बंद मकान में लाखों रुपये के जेवरात चोरी के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी तेजपाल उर्फ तेजन उर्फ छोटा बनिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के जेवरात बेचकर मिली नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। रिमांड पूरा होने के बाद अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

सीआईए प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि घोड़ी गांव की भीमसैन कॉलोनी निवासी देवराज ने थाना कैंप में शिकायत दर्ज कराई थी कि मई माह में परिवार सहित पैतृक गांव जाने के दौरान चोर उनके बंद मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला कि मुख्य आरोपी तेजपाल उर्फ तेजन उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के थाना जेवर के एक अन्य मामले में डासना जेल में बंद है। पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की और चोरी के जेवर बेचकर मिली नकदी व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली। पुलिस अब अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और शेष सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed