{"_id":"6a5bd09d950332d28b0d7858","slug":"three-guide-captains-will-raise-awareness-among-women-about-the-posh-act-palwal-news-c-24-1-pal1009-126120-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पॉश एक्ट के प्रति महिलाओं को जागरूक करेंगी तीन गाइड कैप्टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पॉश एक्ट के प्रति महिलाओं को जागरूक करेंगी तीन गाइड कैप्टन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्यालय के मार्गदर्शन में नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शुक्रवार को पॉश एक्ट-2013 के तहत नेशनल कमिश्नर एवं वूमेन अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें जिले की तीन गाइड कैप्टन ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के बाद तीनों गाइड कैप्टन जिले में महिलाओं को पॉश एक्ट-2013 के प्रति जागरूक करेंगी।
जिला संगठन आयुक्त योगेश सौरोत और बिरजन रानी ने बताया कि पॉश एक्ट-2013 कार्यस्थल पर महिलाओं को यौन उत्पीड़न से सुरक्षा प्रदान करने और उन्हें सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से बनाया गया महत्वपूर्ण कानून है। इसकी जानकारी प्रत्येक महिला तक पहुंचना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान को जिले में प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए जॉइंट जिला संगठन आयुक्त (गाइड) शारदा पाराशर, गाइड कैप्टन पूनम रावत और सुशीला देवी का चयन किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान तीनों प्रशिक्षकों ने पॉश एक्ट-2013 के प्रावधानों के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों और जागरूकता अभियान से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि रहीं। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय किशोर राहटकर ने सभी प्रतिभागियों से पॉश एक्ट-2013 की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।