{"_id":"6a67a59e78ae3c17e50868ea","slug":"health-deteriorating-due-to-heat-and-humidity-rise-in-number-of-patients-in-opds-palwal-news-c-24-1-pal1009-126403-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: गर्मी और उमस से बिगड़ रही सेहत, ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: गर्मी और उमस से बिगड़ रही सेहत, ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और उमस का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले एक सप्ताह के दौरान जुकाम, गले में खराश, सिरदर्द और वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों की संख्या अधिक है।
चिकित्सकों के अनुसार तेज धूप, दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव, पर्याप्त पानी नहीं पीना तथा ठंडे पेय पदार्थों और बाहर के खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन लोगों को वायरल संक्रमण की चपेट में ला रहा है। मौसम में बदलाव के कारण कई मरीज सर्दी-जुकाम के साथ बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
नागरिक अस्पताल
के जनरल फिजिशियन डॉक्टर रवि ने लोगों से दोपहर के समय बिना आवश्यक काम के घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करने, ताजा एवं हल्का भोजन खाने तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। उन्होंने सलाह दी कि बुखार, जुकाम या अन्य लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।