{"_id":"6a67a561b6df3e53b10ca59a","slug":"six-peacocks-and-other-birds-died-under-suspicious-circumstances-palwal-news-c-24-1-pal1008-126417-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: संदिग्ध परिस्थितियों में छह मोर और अन्य पक्षी मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: संदिग्ध परिस्थितियों में छह मोर और अन्य पक्षी मरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथीन। मण्डकौला पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव अकबपुर नाटोल में संदिग्ध परिस्थितियों में छह मोर एवं अन्य पक्षी मर गए। एक साथ इतने पक्षियों के मरने से ग्रामीण आश्चर्य चकित हैं। गांव निवासी धर्मपाल ने इसकी सूचना पुलिस के कंट्रोल रूप से जुड़े ईआरवी नंबर 112 पर दी। इसके बाद ईआरवी पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस टीम ने मण्डकौला चौकी पुलिस टीम को इसकी सूचना दी। मण्डकौला चौकी से जांच अधिकारी संजय पहुंचे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पक्षी मोर मरे हैं, वे जांच कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक मोर जहरीला पदार्थ खाने से मरे। गांव अकबर नाटोल निवासी धर्मपाल ने बताया कि उनके गांव के जंगल में स्थित खेत में बाहर के व्यक्ति ने धान की पौध लगाई हुई है। पौध के साथ जहर लगे गेहूं डाले हुए हैं। जहर लगे गेहूं खाने से मोर एवं अन्य पक्षी मरे हैं। जांच अधिकारी संजय ने धान की पौध के साथ रखे गए गेहूं को बतौर सैम्पल जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा। संवाद