{"_id":"698b393e75bf274d100d7f04","slug":"memorandum-submitted-on-non-commencement-of-work-under-master-plan-2031-palwal-news-c-24-1-pal1006-121660-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: मास्टर प्लान 2031 के तहत कार्य शुरू न होने पर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: मास्टर प्लान 2031 के तहत कार्य शुरू न होने पर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ताओं और ग्रामीणों ने योजनाओं को शुरू करवाने के लिए सीएम के नाम एसडीएम को दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से घोषित शहर के मास्टर प्लान 2031 पर प्रशासन की ओर से कार्यों को शुरु नहीं किया गया। इसको लेकर दर्जनों अधिवक्ताओं और ग्रामीणों ने योजनाओं को शुरू करवाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम बैलिना लोहान को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि मास्टर प्लान को स्वीकृत हुए लगभग 9 वर्ष बीत चुके हैं लेकिन अधितकर योजनाओं पर अभी कार्य शुरू नहीं किया गया है। इससे विकास की गति धीमी हो रही है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल सौरोत, पूर्व अध्यक्ष हरबीर तंवर, जगवीर आदि ने बताया कि हरियाणा सरकार ने होडल विधानसभा क्षेत्र के नियोजित, संतुलित एवं दीर्घकालिक शहरी विकास के लिए मास्टर प्लान 2031 को साल 2016 में स्वीकृति प्रदान की थी। विभागीय लापरवाही की आज तक सरकार की इस योजना को लेकर धरातल पर कोई भी वास्तविक विकास कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में पिछले कई वर्षों से केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों एवं अधिकारियों को सैकड़ों बार लिखित पत्राचार किया जा चुका है। इसके बावजूद मास्टर प्लान को लेकर कोई ठोस पहल शुरु की गई है।
शहर में सेक्टरों के विकास के लिए कोई स्पष्ट, लिखित एवं समयबद्ध सरकारी दिशानिर्देश जारी नहीं किए गए हैं और न ही भूमि अधिग्रहण, सेक्टर डिमार्केशन, आंतरिक सडकें सीवर, जलापूर्ति, बिजली एवं अन्य आधारभूत ढांचे के विकास की कोई ठोस योजना पर कार्य किया गया है। जिसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। विभागीय लापरवाही के चलते पूरा मास्टर प्लान केवल कागजों तक सीमित होकर रह गया है। ज्ञापन में बताया कि होडल क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर स्थित है, जो राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सीमाओं से जुड़ा हुआ है। अगर सरकार द्वारा इस प्लान पर शीघ्र कार्य शुरु होता है तो आगामी समय में शहर एक विकसित क्षेत्र में सुमार होगा।
Trending Videos