सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Mewat Development Board's announcements are not implemented

Palwal News: मेवात विकास बोर्ड की घोषणाओं पर अमल नहीं, उठे सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Mewat Development Board's announcements are not implemented
विज्ञापन
फोटो - फरीदाबाद मंडल आयुक्त के साथ बैठक करते विधायक।




संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने बुधवार को फरीदाबाद मंडल आयुक्त संजय जून से मुलाकात कर मेवात क्षेत्र के लंबित विकास कार्यों और मेवात विकास बोर्ड की घोषणाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की। इस दौरान पीसीसी सदस्य चौधरी महताब अहमद भी मौजूद रहे।
बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, बिजली और सामाजिक बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। विधायक ने कहा कि बोर्ड की पिछली बैठक में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कई अहम फैसले लिए गए थे, लेकिन धरातल पर उनकी रफ्तार बेहद धीमी है। उन्होंने कहा कि मेवात जैसे पिछड़े क्षेत्र के विकास के लिए सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आफताब अहमद ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार मेवात के विकास के प्रति प्रतिबद्ध नजर नहीं आती। उन्होंने कहा कि 2018 में आकांक्षी जिला घोषित होने के बावजूद नूंह में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं बन पाई है।


विधायक ने नूंह में स्थायी जिला सैनिक बोर्ड कार्यालय स्थापित करने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि जिले के हजारों सैनिकों और पूर्व सैनिकों को छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए दूसरे जिलों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी बैठकों में भी मेवात के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed