{"_id":"6a836b4b4d8c598f0e00a83b","slug":"neglected-leaning-trees-have-become-a-threat-to-life-palwal-news-c-1-noi1095-4620131-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: देखरेख नहीं होने से झुके पेड़ जान के लिए बने खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: देखरेख नहीं होने से झुके पेड़ जान के लिए बने खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूरा सहित अन्य इलाकों में उखड रहे पेड़, धंसी सड़क की मरम्मत नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा के कई इलाकों और सेक्टरों में एक तरफ हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ रखरखाव की कमी से पेड़ और जमीन धंसने लगी है। सेक्टर-66 मामूरा की मुख्य सड़क तीन महीने पहले धंस गई, लेकिन उसे अब तक सुधारा नहीं गया।
मामूरा निवासी मनोज भाटी ने बताया कि धंसी सड़क किनारे खड़े सालों पुराने पेड़ उखड़। कुछ गिरने की कगार पर हैं। लेकिन, लापरवाही ऐसी कि अभी तक पेड़ों को न तो हटाया गया और न ही सड़क को बनाया गया है। ऐसे में यदि कोई वाहन उस ओर गया तो दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है। यह हाल सिर्फ एक सेक्टर का नहीं, बल्कि अन्य पॉश इलाकों का भी है। वहां ऐसे कई पेड़ हैं जो एक तरफ झुके हैं और सड़क-फुटपाथ की तरफ गिरने की कगार पर हैं। लोगों को ऐसे में हादसे की चिंता सताती रहती है।
सेक्टर-12 सी ब्लॉक में भी भारी-भरकम पेड़ जड़ से झुक चुका है। यह एक कमजोर लकड़ी के सहारे अटका हुआ है। पेड़ के नीचे सपोर्ट के लिए लगाई गई लकड़ी बीच से टूटी और खोखली दिख रही है। यह पेड़ ठीक उस रास्ते पर झुका हुआ है, जहां से लोग पैदल गुजरते हैं। थोड़ी सी भी तेज हवा या बारिश होने पर यह कभी भी नीचे गिर सकता है। वहीं, सेक्टर 62 और सेक्टर-73, 51 सी ब्लॉक में लगे पेड़ भी जड़ से कमजोर हो चुके हैं और एक तरफ झुके हुए हैं।
विज्ञापन
कोट
तीन महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। धंसी सड़क अब तक नहीं सुधरी है। गिरे पेड़ भी नहीं हटाए गए हैं। -शुभम, मामूरा
सेक्टर के सी ब्लॉक का पेड़ बहुत पुराना है। स्थिति ऐसी है कि इसे हटाना जरूरी है। कभी भी गिर सकता है। -जेबी जोशी, सेक्टर-12
जहां सड़क धंसी, वहां सालों पुराने पेड़ भी उखड़ गए। यह मुख्य मार्ग भी है, फिर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। -रोहित, मामूरा
शाम को उस जगह सबसे ज्यादा भीड़ लगती है। जहां सड़क धंसी है वहां नाली भी है। दीवार भी गिर गई है। -अभिषेक, मामूरा