फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Roof and wall of a dilapidated school collapsed in Palwal two female laborers injured

हरियाणा में हादसा: जर्जर स्कूल की छत और दीवार भरभराकर गिरी, दो महिला मजदूर गंभीर; यूपी से आई थीं मजदूरी करने

Mon, 17 Aug 2026 06:41 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल Published by: विकास कुमार Updated Mon, 17 Aug 2026 06:41 PM IST
सार

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इमारत गिराने के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन पर सवाल उठाए। लोगों का आरोप है कि मजदूरों को हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। ऐसे में जर्जर भवन को गिराने के काम में बरती गई सावधानी और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
Roof and wall of a dilapidated school collapsed in Palwal two female laborers injured
स्कूल की दीवार और छत गिरने दो महिला मजदूर घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पलवल स्थित कैंप क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 11 बजे बंद पड़े पुराने सरकारी स्कूल की जर्जर इमारत को गिराने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इमारत की छत और दीवार का एक हिस्सा अचानक भरभराकर मजदूरों के ऊपर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से दो महिला मजदूर दीक्षा और अनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को तत्काल जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

दोनों यूपी के झांसी की रहने वाली हैं
जानकारी के अनुसार कैंप क्षेत्र स्थित पुराना सरकारी स्कूल काफी समय से बंद था और भवन को जर्जर घोषित किए जाने के बाद उसे गिराने का काम शुरू किया गया था। सोमवार को मजदूर इमारत को तोड़ने में जुटे थे। इसी दौरान अचानक छत और दीवार का हिस्सा मजदूरों के ऊपर आ गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने मलबे में फंसी दोनों महिलाओं को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायल यूपी के झांसी की रहने वाली हैं और पलवल में मजदूरी करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल 
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इमारत गिराने के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन पर सवाल उठाए। लोगों का आरोप है कि मजदूरों को हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। ऐसे में जर्जर भवन को गिराने के काम में बरती गई सावधानी और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन

ठेकेदार को जिम्मेदार बताया
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. मामराज रावत ने बताया कि जर्जर भवन को गिराने का काम ठेकेदार को सौंपा गया है। कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की घटना की जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के कंडम घोषित सरकारी स्कूल भवनों को गिराने के लिए टेंडर जारी किया गया है।

700 से अधिक कक्षाएं असुरक्षित
जिले के 606 सरकारी स्कूलों में से 242 स्कूलों की 700 से अधिक कक्षाएं असुरक्षित पाई गई हैं। इन कक्षाओं में विद्यार्थियों की पढ़ाई बंद कर दी गई है। शिक्षा विभाग की ओर से अन्य स्कूल भवनों का भी निरीक्षण कराया जा रहा है। असुरक्षित पाए जाने वाले कमरों की फेंसिंग कराकर विद्यार्थियों और स्टाफ का प्रवेश रोका जाएगा। कैंप क्षेत्र के हादसे के बाद अब जर्जर भवनों को गिराने के दौरान सुरक्षा मानकों की निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed