सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   One who cheated in the name of Telegram task arrested from Punjab

Palwal News: टेलीग्राम टास्क के नाम पर ठगी करने वाला पंजाब से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
One who cheated in the name of Telegram task arrested from Punjab
विज्ञापन
पलवल। साइबर थाना पुलिस ने टेलीग्राम पर टास्क के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीसरे बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के फाजिल्का निवासी लवप्रीत उर्फ नबी के रूप में हुई है। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि रामनगर कॉलोनी निवासी मोहित बैंसला ने 17 सितंबर को 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। मोहित निवासी फरीदाबाद स्थित एक कंपनी में फार्मासिस्ट है। 15 सितंबर 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति ने टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया। ग्रुप में होटल-रेस्त्रां के लिंक लाइक करने के बदले पैसे देने का लालच दिया गया। शुरुआत में छोटे टास्क पर मुनाफा देकर विश्वास जीता गया, लेकिन बाद में बड़े टास्क के नाम पर अलग-अलग खातों में पैसे डलवाए गए। जब पीड़ित ने पैसे निकालने की कोशिश की, तो टैक्स के नाम पर भी रकम ऐंठ ली गई और अंततः उसे ग्रुप से बाहर कर दिया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं, 25 मार्च को लवप्रीत को दबोचा गया। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed