फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   People are troubled by the smoke emitted by industries.

Palwal News: उद्योगों से निकलने वाले धुएं से लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the smoke emitted by industries.
ग्रामीणों का आरोप - शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। नूंह रोड पर डेढ़ किलोमीटर के अंतराल पर संचालित दो औद्योगिक इकाइयों से निकल रहे प्रदूषण से करीब 6 गांवों की 12 हजार आबादी प्रभावित हो रही है। कई बार शिकायत और प्रशासन के संज्ञान में मामला लाने के बावजूद कार्रवाई न होने से लोगों में भारी नाराजगी है।
प्रभावित ग्रामीणों के अनुसार तावडू-नूंह रोड पर गांव चिलावली बस स्टैंड के नजदीक गांव छारोडा और गांव बावला के बीच संचालित एक औद्योगिक इकाई और उससे डेढ़ किलोमीटर आगे गांव भाजलाका के पास स्थित पेपर मिल से धुआं निकलता रहता है। यह गांव सबसे ज्यादा प्रभावित है। इसके अलावा गांव चिलावली, छारोडा, चीला, बावला सहित 6 गांव इस प्रदूषण की चपेट में हैं। इन गांवों में करीब 8 स्कूल भी स्थित हैं, जहां पढ़ने वाले बच्चों को भी परेशानियां हो रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जब भी इन इकाइयों की चिमनियों से काला और गंदगी युक्त धुआं निकलता है तो वे फोटो खींचकर अधिकारियों को भेजते हैं। सैकड़ों बार ग्रामीणों ने अपने स्तर पर सोशल मीडिया, शिकायत पोर्टल और अधिकारियों तक इस समस्या को पहुंचाया है, लेकिन प्रशासन ने केवल आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी को पूरी स्थिति से अवगत करा दिया गया है। उनकी टीम मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट देगी और प्रदूषण फैलाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - जितेंद्र कुमार गर्ग, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article