सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Recommendation for FIR against BLO for negligence in SIR

Palwal News: एसआईआर में में लापरवाही पर बीएलओ के खिलाफ एफआईआर की सिफारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Recommendation for FIR against BLO for negligence in SIR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में 79-विधानसभा क्षेत्र नूंह के बूथ नंबर- 185 के बीएलओ द्वारा एसआईआर संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने का मामला सामने आने पर उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू की गई है।
विधानसभा क्षेत्र-79 नूंह के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम नूंह आदित्य विक्रम ने बताया कि बीएलओ सुनील कुमार, जेबीटी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय बिरसीका के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि बीएलओ सुनील कुमार निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार घर-घर जाकर मतदाताओं के सत्यापन संबंधी कार्य में अपेक्षित गंभीरता नहीं बरत रहे थे तथा निर्धारित समयावधि में गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण का कार्य करने में लापरवाही बरत रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed