{"_id":"6acfd9417fc5f3f42b0e1da4","slug":"sir-notices-issued-to-180-lakh-voters-palwal-news-c-25-1-mwt1009-116456-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : 1.80 लाख मतदाताओं को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : 1.80 लाख मतदाताओं को नोटिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि जिले में 1,80,088 मतदाताओं को विसंगतियों, मैपिंग नहीं होने और नामों में अंतर के चलते नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से 547 मतदाताओं को अयोग्य पाया गया है।
उन्होंने बताया कि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के तहत 7,878 आवेदन मिले, जिनमें से 7,105 का निपटारा हो चुका है। फॉर्म-7 के तहत नाम हटाने के लिए 556 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं, फॉर्म-8 के तहत संशोधन के 5,890 आवेदनों में से 5,589 का निपटारा किया जा चुका है।
नूंह विधानसभा क्षेत्र में 1,744 और फिरोजपुर झिरका में 1,787 नोटिसों के संबंध में सुनवाई की जा रही है। उपायुक्त ने नोटिस प्राप्त मतदाताओं से बीएलओ के संपर्क में रहकर जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने और सुनवाई में सहयोग करने की अपील की है।