सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Smuggler arrested with 37.90 grams of heroin

Palwal News: 37.90 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 37.90 grams of heroin
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


तावडू। सदर थाना क्षेत्र में जिला एंटी नारकोटिक्स टीम एवं अपराध अनुसंधान शाखा तावडू ने तस्कर को 37.90 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि धुलावट मोड़ पर गश्ती के दौरान साहुन उर्फ चुल्लू, निवासी ग्वारका तथा परवेज उर्फ फर्रा, निवासी बुराका के बाइक से हेरोइन लेकर आने की सूचना मिली। कुछ समय बाद पुलिस को बाइक आती दिखाई दी, जिसे रुकने का इशारा करने पर दोनों भागने लगे, लेकिन किसी तरह पुलिस ने साहुन को पकड़ लिया, जबकि परवेज भाग गया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से 37.90 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वसीम, निवासी मामोलाका से वह हेरोइन खरीदकर लाया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed