सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Smuggler arrested with huge consignment of drugs

Palwal News: नशीली दवाओं की बड़ी खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with huge consignment of drugs
विज्ञापन
फोटो- नशीली दवाइयों के साथ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। पुन्हाना सदर थाना पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 34 शीशी कफ सिरप, 6784 नशीली कैप्सूल और दो लाख 28 हजार 850 बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मानोता निवासी ताहिर के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बिक्री कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसकी दुकान में छापा मारा। पुलिस वाहन देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसे काबू कर लिया गया। इसके बाद तलाशी में उसकी दुकान से 34 बोतल प्रतिबंधित ऑनरेक्स कफ सिरप और 6784 नशीली कैप्सूल बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना तत्काल ड्रग्स इंस्पेक्टर, गुरुग्राम को दी गई। इसके बाद पुलिस ने बरामद दवाइयों और नकदी को कब्जे में ले लिया। आरोपी ने बताया कि इरशाद नामक व्यक्ति से वह इन दवाइयों को खरीद कर बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed