सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Toll plaza workers accused of taking money

Palwal News: टोल प्लाजा कर्मियों पर पैसे लेकर अवैध रूप से गाड़ियां निकलवाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Toll plaza workers accused of taking money
विज्ञापन
फोटो: डीएमई स्थित घाटा शमशाबाद टोल प्लाजा एग्जिट प्वाइंट।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर घाटा शमशाबाद टोल प्लाजा का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर घाटा शमशाबाद टोल प्लाजा टीपी-04 किलोमीटर 66.5 पर लोकल स्टाफ द्वारा अवैध वसूली का मामला सामने आया है। उन पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है। टोल प्लाजा मैनेजर राहुल बघेल ने इस संबंध में थाना प्रबंधक, सदर फिरोजपुर झिरका को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय कर्मचारी चालकों से एक हजार रुपये से दो हजार रुपये लेकर बिना फास्ट टैग और टोल शुल्क लिए बूम बैरियर तुड़वाकर गाड़ियों को निकलवा रहे थे।
शिकायत में बारिश, फुरकान और बिलाल सहित कुछ अन्य अज्ञात लोगों पर संगठित तरीके से इसे अंजाम देने का आरोप है। कंपनी प्रबंधन ने बताया कि इससे एनएचएआई और रणछोर डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड को राजस्व की हानि हो रही है। बताया गया है कि आरोपी कर्मचारियों को हटा दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद फोन के माध्यम से वे वाहनों को निकलवाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
पुलिस को इस बाबत शिकायत मिल गई है। जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। रण सिंह, थाना प्रबंधक, फिरोजपुर झिरका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed