सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two arrested for axe attack; weapon recovered.

Palwal News: कुल्हाड़ी से हमला करने वाले दो गिरफ्तार, हथियार बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for axe attack; weapon recovered.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल।
चांदहट थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो मुख्यारोपियों बढराम निवासी दीपक और अलावलपुर निवासी मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और डंडा भी बरामद किया गया है।
जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि अलावलपुर निवासी नरेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि 9 जून को आरोपियों ने पुरानी रंजिश और दुकान व संपत्ति पर अवैध कब्जा करने की नीयत से नरेंद्र के बड़े भाई धर्मवीर पर दुकान के पास धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि घटना के पीछे दुकान और संपत्ति पर कब्जे को लेकर विवाद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन भी 10 जून को आरोपियों ने हमला किया। जब नरेंद्र अपने घायल भाई के लिए जरूरी सामान लेकर जा रहा था, तब आरोपियों ने उसकी कार को टक्कर मारकर रोक लिया और कुल्हाड़ी, हथौड़े व लाठियों से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। चांदहट थाना प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article