{"_id":"6a3bc61036aee7036207094a","slug":"fraudster-arrested-for-sending-fake-text-messages-palwal-news-c-24-1-pal1006-125306-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: फर्जी टेक्स्ट मैसेज भेजकर ठगी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: फर्जी टेक्स्ट मैसेज भेजकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन।
गांव छांयसा के पास छापेमारी कर पुलिस ने फर्जी टेक्स्ट मैसेज भेजकर ठगी करने वाले साइबर अपराधी समीम को गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि समीम मढ़नाका-छांयसा रोड पर किसी का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि फोन चेक करने पर विभिन्न मोबाइल नंबरों पर रुपये क्रेडिट होने के फर्जी टेक्स्ट मैसेज भेजे गए थे। आरोपी पर साइबर क्राइम पोर्टल पर 12,000 रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज है। पूछताछ में आरोपी समीम ने बताया किया कि वह आम लोगों को फर्जी पैसे क्रेडिट होने का टेक्स्ट मैसेज भेजता था और फिर मजबूरी या कोई इमरजेंसी बताकर उन्हें झांसे में लेता था तथा अपने फर्जी बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लेता था।