सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Vaccination drive launched to protect animals from diseases

Palwal News: पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Vaccination drive launched to protect animals from diseases
विज्ञापन
पिनगवां । पशुपालन एवं डेयरी विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार राजकीय पशु चिकित्सालय (जीवीएच) नीमखेड़ा के अंतर्गत पशुओं के लिए 11वें चरण के संयुक्त टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत गाय और भैंसों को मुंहखुर (खुरपका-मुंहपका) और गलघोंटू जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए कंबाइंड वैक्सीन लगाई जा रही है। पशु चिकित्सालय प्रभारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि मुंहखुर और गलघोंटू पशुओं की दूध उत्पादन क्षमता को प्रभावित करती हैं।

डॉ. राजकुमार ने नीमखेड़ा सहित आसपास के गांवों के पशुपालकों से अपील की कि जब विभाग की टीकाकरण टीम उनके गांव या घर पहुंचे तो वे अपने सभी 4 माह से अधिक आयु के पशुओं को टीका जरूर लगवाएं। उन्होंने बताया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित, प्रभावी और पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक पशुओं का टीकाकरण कर क्षेत्र में पशुधन को रोगमुक्त बनाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed