सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   woman blackmailed for three years by husbands friend misdeed with her In Palwal

पति का दोस्त निकला हैवान: घर पर अकेली थी महिला, संजय ने पार की सीमा; एक ही बात कहकर तीन साल तक लूटता रहा आबरू

संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: विकास कुमार Updated Thu, 12 Mar 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
सार

होटल में संजय ने पेप्सी में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। वापसी में स्कूटी खराब होने पर संजय ने ई-रिक्शा बुलाया। उस ई-रिक्शा में चार अन्य व्यक्ति पहले से सवार थे। वे सभी पीड़िता को जंगल में ले गए। वहां उन सभी पांचों व्यक्तियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

woman blackmailed for three years by husbands friend misdeed with her In Palwal
पति के दोस्त ने की महिला संग दरिंदगी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के पलवल थाना क्षेत्र की एक महिला ने संजय पुत्र झब्बी और चार अज्ञात व्यक्तियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना पलवल थाना क्षेत्र में हुई है।

Trending Videos

ओयो ले जाकर करता था वारदात
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उसके पति से संजय की दोस्ती हुई थी। इसके बाद वह उनके घर आने-जाने लगा। एक दिन पति के बाहर होने पर संजय ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने पीड़िता के अश्लील फोटो-वीडियो भी बनाए। संजय ने इन फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह हर 15-20 दिन में फोन कर किले पार्क या हुड्डा चौक बुलाता था। फिर ओयो होटल ले जाकर वारदात को अंजाम देता था। आरोपी ने पीड़िता का आधार कार्ड भी जब्त कर लिया था। 8 फरवरी 2026 को शाम करीब 3:30 बजे संजय ने पीड़िता को फिर बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म की वारदात
होटल में संजय ने पेप्सी में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। वापसी में स्कूटी खराब होने पर संजय ने ई-रिक्शा बुलाया। उस ई-रिक्शा में चार अन्य व्यक्ति पहले से सवार थे। वे सभी पीड़िता को जंगल में ले गए। वहां उन सभी पांचों व्यक्तियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता को पूरी रात जंगल में रखा गया और उसका मोबाइल भी छीन लिया गया। सुबह उसे वहीं छोड़ दिया गया।

पुलिस जांच जारी
डर के कारण पीड़िता चुप रही और किसी को कुछ नहीं बताया। उसने 11 मार्च 2026 को अपने पति को पूरी बात बताई। इसके बाद वह सदर थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। सदर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस अब पीड़िता का फोन बरामद करने और सभी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed