सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Interstate thief arrested with three stolen bikes

Palwal News: चोरी की तीन बाइकों के साथ अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Interstate thief arrested with three stolen bikes
विज्ञापन
हथीन। सीआईए एवीटी टीम हथीन ने एक अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दिल्ली से चोरी की गई बाइक सहित तीन बाइकें बरामद की है। आरोपी की पहचान आरिफ हुसैन उर्फ मंगारी निवासी गुलालता, जिला नूंह के रूप में हुई है।
Trending Videos

सीआईए एवीटी हथीन प्रभारी दीपक गुलिया के अनुसार, राजीव नगर निवासी भीम प्रकाश ने इस वर्ष 28 जनवरी को थाना कैंप में घर के बाहर से अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मामले में उनके स्टाफ के हैडकांस्टेबल रविंदर ने 7 मार्च को मुखबिर की खास सूचना पर आरिफ हुसैन उर्फ मंगारी निवासी गुलालता, जिला नूंह को हथीन बाईपास से काबू किया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की हुई स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने एक महीने पहले पलवल से यह बाइक चोरी की थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य बाइकें भी बरामद की हैं। बरामद एक बाइक दिल्ली के नारायणा वेस्ट थाने से साल 2021 में चोरी हुई थी। एक बाइक का इंजन और चेसिस नंबर मिटाया हुआ है और नंबर प्लेट भी गायब है। दीपक गुलिया ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी आरिफ एक आदतन अपराधी है। उस पर पहले से ही दिल्ली, गुरुग्राम, सोहना और पुन्हाना के विभिन्न थानों में चोरी, मारपीट और अन्य संगीन धाराओं के तहत 5 केस दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed