सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Neighbor accused of molesting a minor, FIR registered

Palwal News: पड़ोसी पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
Neighbor accused of molesting a minor, FIR registered
विज्ञापन
पलवल। सदर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी पड़ोसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़िता के पिता ने बताया कि 4 मार्च को वह घर से बाहर गए थे और बच्ची घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक विप्पा घर में घुस आया और बेटी के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के परिजनों ने डर के बावजूद घटना की सूचना पुलिस को दी। सदर थाना प्रभारी सुंदर पाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed