सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Due to lack of parking, there is jam in markets and public places.

Palwal News: पार्किंग न होने से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लग रहा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of parking, there is jam in markets and public places.
विज्ञापन
दुकानदारों की शिकायत, अधिकारियों और जनप्रतिनधियों से कई बार की मांग
Trending Videos


होडल। नगर परिषद प्रशासन की ओर से शहर में कहीं पर भी वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इस कारण बाजारों, बैंकों व कई सार्वजनिक स्थानों के बाहर में रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। ग्राहक अपने वाहनों को दुकानों के सामने खड़ा करते हैं, वहीं दुकानदारों के वाहन भी बाजार में ही खड़े रहते हैं। इससे न केवल आवागमन बाधित होता है, बल्कि वाहन चोरी का खतरा भी बना रहता है।
दुकानदारों का कहना है कि कई बार उन्होंने वार्ड पार्षद, नगर परिषद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से समस्या उठाई, लेकिन समाधान नहीं निकला। पार्षदों ने नगर परिषद की बैठकों में इस मुद्दे पर चर्चा की, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। बाजार में अतिक्रमण और वाहन खड़े होने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। शहर के गांधी चौक, गढ़िया बाजार, जगजीवनराम चौक, ताली मंडी, पुरानी अनाज मंडी, सर्राफा बाजार, तहसील सड़क मार्ग, रघुनाथ मंदिर, पुरानी जीटी रोड और सभी बैंकों के बाहर दोपहिया वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर वाहनों के कारण सड़क मार्ग पर जाम लग जाता है और प्रशासनिक एवं पुलिस वाहन भी घंटों सायरन बजाते रहते हैं। पूर्व पार्षद जगन नांगल, दुकानदार रमेश चंद, भोलाराम और भारत भूषण ने बताया कि समस्या के बावजूद विभागीय अधिकारी मौन साधे हुए हैं और जनप्रतिनिधि भी शहर की जनता को राम भरोसे छोड़ चुके हैं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई, तो बाजार और मुख्य सड़क मार्ग पर जाम और अराजकता बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed