सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Young woman's body found in pond

Palwal News: जोहड़ में मिला युवती का शव, आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Young woman's body found in pond
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

होडल।
मुंडकटी थाना क्षेत्र में अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी पर जोहड़ में कूदने वाली 20 वर्षीय युवती का शव गोताखोरों ने मंगलवार देर शाम खोज लिया। पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

युवक ने 14 जून को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी थी। इसके चलते युवती मानसिक तनाव में आ गई थी। युवती के भाई ने जब युवक यश के घर पर जाकर शिकायत की तो उसे भी जान से मारने की धमकी दी, जिससे आहत होकर युवती ने जोहड़ में छलांग लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के आधार पर पुलिस ने गोताखोरों की टीम को बुलाया, जिसके 35 घंटे बाद शव बरामद किया गया। थाना प्रभारी अशोक ने बताया कि मामले में आरोपी युवक यश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed