सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   12 lakh rupees defrauded in the name of work visa, three accused arrested

Panchkula News: वर्क वीजा के नाम पर 12 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
12 lakh rupees defrauded in the name of work visa, three accused arrested
विज्ञापन
फर्जी वीजा देकर लिया पैसा, सिडनी टिकट तक करवाई; चार दिन के रिमांड पर भेजे गए आरोपी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। ऑस्ट्रेलिया वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी और फर्जी वीजा देने के मामले में एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है, जबकि एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिराग नरूला, हरभजन सिंह और उसकी पत्नी नेहा (निवासी अंबाला) के रूप में हुई है। इससे पहले इस मामले में हरप्रीत सिंह उर्फ बम्पी को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामला पंजाब के लुधियाना निवासी जीवनजोत सिंह की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक 18 अक्तूबर 2025 को वह अपने जीजा गुरदीप सिंह के साथ अंबाला स्थित एक इमिग्रेशन कार्यालय में गया था। वहां मौजूद आरोपियों ने उसे ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये में सौदा तय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार 2 नवंबर 2025 को आरोपियों ने वीजा लगने की सूचना देकर 10 नवंबर तक रकम का इंतजाम करने को कहा। इसके बाद 8 नवंबर को पंचकूला सेक्टर-5 में बुलाकर आरोपियों ने 12 लाख रुपये ले लिए और कथित तौर पर ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा थमा दिया, साथ ही ऑनलाइन सत्यापन भी दिखाया। पीड़ित ने वीजा के भरोसे करीब 3.50 लाख रुपये खर्च कर सिंगापुर एयरलाइंस से सिडनी की टिकट, बीमा और होटल बुकिंग करवाई। 11 दिसंबर 2025 को उसकी फ्लाइट आईजीआई एयरपोर्ट, नई दिल्ली से तय थी, लेकिन बाद में जांच में वीजा फर्जी निकला।
पीड़ित ने जब पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। मामले की जांच एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट को सौंपी गई है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर ठगी के नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed