सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   22,500 fine for drunk triple-riding.

Panchkula News: नशे में ट्रिपल राइडिंग, 22,500 का चालान

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
22,500 fine for drunk triple-riding.
विज्ञापन
पंचकूला। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर सड़क पर लोगों की जान जोखिम में डालने वाले तीन युवकों पर पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मनसा देवी कॉम्प्लेक्स थाना क्षेत्र के सिंह द्वार के पास पुलिस ने शराब के नशे में ट्रिपल राइडिंग कर रहे युवकों को पकड़कर 22 हजार 500 रुपये का चालान किया और उनकी बाइक इंपाउंड कर दी। जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार थे जिन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था और रेड लाइट जंप कर वहां से निकलने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोककर जांच की तो वे शराब के नशे में पाए गए। इसके अलावा उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था और बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed