{"_id":"6a384cf50cd0f0f7220e1ab4","slug":"patients-wander-in-search-of-medicines-at-night-civil-hospitals-jan-aushadhi-kendra-remains-closed-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-24059-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रात में दवा के लिए भटक रहे मरीज, सिविल अस्पताल का जन औषधि केंद्र रहता है बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रात में दवा के लिए भटक रहे मरीज, सिविल अस्पताल का जन औषधि केंद्र रहता है बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा की मिनी राजधानी पंचकूला में मरीजों को रात के समय दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल का जन औषधि केंद्र रात में बंद रहने के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों या चंडीगढ़ का रुख करना पड़ता है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार केंद्र को 24 घंटे संचालित करने के लिए कम से कम तीन फार्मासिस्टों की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में केवल दो फार्मासिस्ट उपलब्ध हैं।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-6 मार्केट की केमिस्ट दुकानें भी रात 11 से 11:30 बजे के बीच बंद हो जाती हैं। मरीजों का कहना है कि जन औषधि केंद्र बंद होने पर उन्हें बाजार तक पहुंचने में भी कठिनाई होती है। अस्पताल परिसर से मार्केट जाने वाला शॉर्टकट रास्ता झाड़ियों, मलबे और कचरे से अटा पड़ा है। विशेषकर गर्भवती महिलाओं और दिव्यांग मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों ने अस्पताल के निकट नया प्रवेश द्वार बनाने और रात में दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
अस्पताल में दो फार्मासिस्ट शनिवार तक रोजाना जन औषधि केंद्र में बैठते हैं। रात को शॉप बंद रखी जाती है। जैसे ही अस्पताल में फार्मासिस्ट की कमी दूर होगी तब केंद्र को 24 घंटे के लिए खोल दिया जाएगा। रात के समय मरीजों की सुविधा के लिए जल्द केमिस्टों के साथ बैठक की जाएगी। डॉ. आरएस चौहान
विज्ञापन
-- सेक्टर-6 के मार्केट में एक फार्मा शॉप के पास 24 घंटे खुला रखने की परमिशन है। मरीजों के लिए दुकान खोली जाती है। मरीज वहां से दवाई खरीद रहे हैं।
प्रवीन कुमार,ड्रग कंट्रोल ऑफिसर, पंचकूला
साल 2012 से पंचकूला में रात को 11 या साढ़े 11 बजे केमिस्ट शॉप बंद कर दी जाती हैं। जन औषधि केंद्र शुरू होने के बाद से मार्किट में पेशेंट्स की संख्या घटी है। जहां तक नाइट का सवाल है दुकानदारों को कई चुनौतियां हैं। इसे अस्पताल प्रबंधन के साथ साझा किया जाएगा।- संजीव गोयल, महासचिव, जिला केमिस्ट एसोसिएशन, पंचकूला