सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused denied bail in case involving 60 lakh fraud and disappearance of a youth promised passage to the US.

Panchkula News: अमेरिका भेजने के नाम पर 60 लाख की ठगी, लापता युवक मामले में आरोपी को नहीं मिली जमानत

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Accused denied bail in case involving 60 lakh fraud and disappearance of a youth promised passage to the US.
विज्ञापन
पंचकूला। विदेश भेजने के नाम पर 60 लाख रुपये की कथित ठगी और युवक के लापता होने से जुड़े मामले में पंचकूला की अदालत ने मुख्य आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ दीपा की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि जांच में सामने आए तथ्यों को देखते हुए इस स्तर पर आरोपी को राहत नहीं दी जा सकती।

चंडीमंदिर थाना पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार शिकायतकर्ता श्याम लाल ने आरोप लगाया था कि कुलदीप सिंह और उसके पिता गुरदियाल सिंह ने उनके बेटे मंदीप सिंह को वैध तरीके से अमेरिका भेजने का भरोसा देकर लाखों रुपये लिए। परिवार ने रिश्तेदारों से उधार लेकर पहले 45 लाख रुपये दिए और बाद में 15 लाख रुपये और दिए। आरोप है कि अमेरिका भेजे जाने के बाद मंदीप सिंह से संपर्क टूट गया और उसका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में यह आया सामने
व्हाट्सएप चैट जांच का अहम हिस्सा बनी।
चैट में युवक को कथित तौर पर डंकी रूट से विदेश भेजने की चर्चा मिली।
अभियोजन पक्ष ने इसे मानव तस्करी और धोखाधड़ी का गंभीर मामला बताया।
अदालत ने कहा कि ऐसे अपराध समाज पर गंभीर प्रभाव डालते हैं, इसलिए सख्त रुख अपनाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed