सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   3.10 crore sanctioned for development works in the Gram Panchayats of the Panchkula Assembly constituency.

Panchkula News: पंचकूला विधानसभा की ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 3.10 करोड़ रुपये मंजूर

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
3.10 crore sanctioned for development works in the Gram Panchayats of the Panchkula Assembly constituency.
विज्ञापन
बरवाला। पंचकूला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 3 करोड़ 10 लाख रुपये की विकास राशि मंजूर किए जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। ग्राम सरपंचों और सरपंच प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायतों के विकास कार्यों को गति देने के लिए लंबे समय से अतिरिक्त धनराशि की मांग की जा रही थी। अब यह राशि मिलने से विभिन्न गांवों में रुके हुए विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा सकेगा और ग्रामीणों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।

सरपंचों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने बताया कि पंचायतों में सड़क, नाली, पेयजल, सामुदायिक भवन और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि जल्द ही क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका धन्यवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायतों को मिली राशि
बरवाला : 43 लाख रुपये
कामी : 35 लाख रुपये
बूंगा : 35 लाख रुपये
टिब्बी : 29 लाख रुपये
खेतपुराली : 26 लाख रुपये
कनौली : 24 लाख रुपये
बटवाल : 24 लाख रुपये
भगवानपुर : 23 लाख रुपये
नयागांव : 20 लाख रुपये
सुबीलपुर : 18 लाख रुपये
सुंदरपुर : 16 लाख रुपये
रत्तेवाली : 12 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed