सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   400 people performed a mass yoga session at the Police Housing Corporation.

Panchkula News: पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में 400 लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
400 people performed a mass yoga session at the Police Housing Corporation.
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीजीपी-कम-डायरेक्टर आईपीएस आलोक मित्तल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में करीब 400 लोगों ने उत्साहपूर्वक सामूहिक योगाभ्यास किया। आयोजन के दौरान योग की प्राचीन परंपरा और आधुनिक जीवनशैली में उसके महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आलोक मित्तल के स्वागत संबोधन से हुआ। इसके बाद योग शिक्षक डॉ. ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी ने आयुष मंत्रालय के निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगासन, प्राणायाम और ध्यान सत्र का संचालन किया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक फिटनेस बढ़ाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग तनाव प्रबंधन का प्रभावी माध्यम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन अवसर पर आलोक मित्तल ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया, ताकि तनावमुक्त और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाया जा सके। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में चीफ संजीव वर्मा और नोडल अधिकारी (योग) वलविन्दर सिंह राना की भूमिका महत्वपूर्ण रही। इस अवसर पर धीरज गुप्ता, सुमन रावत सहित कॉरपोरेशन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed