सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP government will protect rights of Punjab says Malvinder Singh Kang

Punjab News: आप ने कहा- चंडीगढ़ पर हिमाचल सरकार का दावा बेतुका और साजिश भरा, सिर्फ पंजाब का हक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 02 Jul 2023 04:06 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल की कांग्रेस सरकार द्वारा चंडीगढ़ पर किए जा रहे दावे को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पर सिर्फ पंजाब का हक है। चंडीगढ़ को पंजाब के गांवों को उजाड़कर बसाया गया है।

AAP government will protect rights of Punjab says Malvinder Singh Kang
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ पर हिमाचल की कांग्रेस सरकार का दावा बेतुका और साजिश भरा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार इस दावे को सिरे से खारिज करती है। पंजाब के अधिकारों पर हमला करने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात पंजाब आप के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने एक बयान जारी कर कही।

Trending Videos


हिमाचल की कांग्रेस सरकार द्वारा चंडीगढ़ पर किए जा रहे दावे को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पर सिर्फ पंजाब का हक है। चंडीगढ़ को पंजाब के गांवों को उजाड़कर बसाया गया है लेकिन दुर्भाग्य से साठ के दशक में तत्कालीन केंद्र की कांग्रेस सरकार ने पंजाब के साथ धोखा किया और चंडीगढ़ पर हरियाणा का हक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंग ने हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी और पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा से सवाल किया कि क्या वह भी हिमाचल कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे इन अपराधों में शामिल हैं? क्या प्रताप बाजवा इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करेंगे? कंग ने भाजपा और कांग्रेस पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि इन दोनों पार्टियों ने हमेशा पंजाब के हकों पर डाका डालने की कोशिश की है लेकिन मान सरकार किसी को भी पंजाब पर बुरी नजर डालने की इजाजत नहीं देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed