{"_id":"6a7978ca796b91021e0c9c7a","slug":"accident-in-panchkula-car-hits-two-kanwariyas-both-injured-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में हादसा: कार ने दो कांवड़ियों को मारी टक्कर, दोनों घायल; नींद की झपकी के कारण हुई दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में हादसा: कार ने दो कांवड़ियों को मारी टक्कर, दोनों घायल; नींद की झपकी के कारण हुई दुर्घटना
Mon, 10 Aug 2026 12:38 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: Nivedita
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:38 PM IST
सार
एक कांवड़िए के सिर और दूसरे के पैरों में चोट आई है। हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
इसी कार से हुआ हादसा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचकूला में सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे रायपुररानी के मौली पुल उतरते समय एक कार चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रहे दो कांवड़ियों से जा टकराई। हादसे में दोनों कांवड़िए घायल हो गए।
एक कांवड़िए के सिर और दूसरे के पैरों में चोट आई है। हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में दोनों कांवड़ियों का उपचार किया गया।
बताया जा रहा है कि दोनों की हालत फिलहाल ठीक है। पुलिस ने कार चालक को मौके से पकड़ लिया है। मौली पुलिस चौकी की ओर से मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।